वाराणसी में देव दीपावली को लेकर लगातार तैयारी जारी हैं। इस बीच बाबा विश्वनाथ धाम में भी भव्य सजावट की जा रही है। देश विदेश से लोग यहां देव दीपावली पर पहुंच रहे हैं।
यूपी के कानपुर में स्थित SNK पान मसाला फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 7 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।
सपा के दिग्गज नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। बता दें कि शीर्ष अदालत ने वर्ष 2019 के हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। अब्दुल्ला आजम की तरफ से हाईकोर्ट में पेश किए गए जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी पाया गया था।
यूपी के सहारनपुर में बच्चा चोरी मामले में नया खुलासा हुआ है। बच्चा चोरी का आरोपी राशन डीलर ओमपाल है। बेटे की चाहत ने उसे बच्चा चोरी करने पर मजबूर कर दिया। आरोपी ने बताया कि बेटे की चाहत में उसने दो शादियां की हैं।
वाराणसी में देव दीपावली को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बीच बाबा के दरबार में लगाए गए फूलों की खुशबू दूर-दूर तक जाएगी। वहां 84 घाटों पर 10 हजार दीप जगमगाएंगे।
राममंदिर का निर्माण कार्य लगातार जारी है। इस बीच यहां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कई दुकानों को पूरी तरह से जमींदोज भी कर दिया गया। इस बीच व्यापारी रोते हुए नजर आए।
समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव को नेताजी की यादों के सहारे लड़ने की तैयारी में है। गौर करने वाली बात है कि इस सीट पर 1996 के बाद से कोई दूसरा दल चुनाव नहीं जीता है।
यूपी के हमीरपुर में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किशोरी रात में भैंस को खोजने के लिए खेतों की तरफ गई थी। इस दौरान खेत में पहले से मौजूद गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
ट्रेन में बरामद युवती के शव मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। स्लाइड जांच रिपोर्ट आने के बाद यह पुष्टि हुई की दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की गई थी। मामले की पड़ताल में पुलिस लगी हुई है।
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करने के बाद सपा के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले को बुलंद रखना एक बड़ी चुनौती है। विधानसभा चुनावों में लगातार मिल रही शिकस्त के बाद सपा को नई रणनीति में बदलाव करने की आवश्यकता है।