गोला गोकर्णनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के विनय तिवारी को हराकर जीत का यह परचम फहराया है। ज्ञात हो कि भाजपा विधायक अरविंद गिरी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हुआ था।
यूपी की राजधानी लखनऊ में एकतरफा प्यार में युवक ने एक 17 साल की किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी और उसके माता-पिता घटना के बाद से फरार है।
यूपी के जिले सहारनपुर में मां की गोद से छीनकर बदमाश मासूम को लेकर भाग गया। जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हुई और सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई। पीड़ित मां ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वो रो रहा था और मैं कुछ नहीं कर सकी।
हरदोई जनपद की महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
यूपी के फर्रुखाबाद में एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर थाने पहुंच गया और पुलिस को सूचना देते हुए खुद को सरेंडर कर दिया।
यूपी के गाजियाबाद में बीते दिनों गुलफ्सा की हत्या को लेकर चौकाना वाला खुलास हुआ है। दोनों भाइयों ने बहन का गला दबाया था और मां ने हाथ-पैर पकड़े थे। यह सब बात हत्यारे भाइयों ने पुलिस के सामने स्वीकार की है।
देव दीपावली पर काशी के ऐतिहासिक घाटों को अनोखे अंदाज में सजाया जा रहा है। यहां धर्म का व्याख्यान होगा और आने वाले पर्यटक मां गंगा के अवतरण और देव दीपावली की कथा सुन सकेंगे।
काशी में देव-दीपावली के मौके पर कुम्हारों के घर भी रोशन हो रहे हैं। दिवाली के बाद देव-दीपावली के मौके पर कुम्हारों को बड़ी संख्या में दीये बनाने का ऑर्डर मिला है। वहीं इस बार कलस्टर में 90 फीसदी महिलाएं दीया बनाने का काम कर रही हैं।
यूपी के लखनऊ में अब 200 एमएल वाली पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए नगर आयुक्त ने नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं इसका उपयोग करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो पांच हजार रुपए जुर्माना के साथ तीन महीने की सजा होगी।
मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को जिला कोर्ट ने 7 दिन तक ईडी की कस्टडी रिमांड में रहने की मंजूरी दी है। यह कस्टडी 5 नवंबर से 12 नवंबर दोपहर दो बजे तक रहेगी। इस दौरान अब्बास अंसारी ने कहा कि उनके बोलने की आजादी पर रोक लगा दी गई है।