काशी में ऐतिहासिक घाट पर अनोखे अंदाज में होगा धर्म का व्याख्यान, देव दीपावली पर ये कथाएं सुनेंगे पर्यटक 

देव दीपावली पर काशी के ऐतिहासिक घाटों को अनोखे अंदाज में सजाया जा रहा है। यहां धर्म का व्याख्यान होगा और आने वाले पर्यटक मां गंगा के अवतरण और देव दीपावली की कथा सुन सकेंगे। 

/ Updated: Nov 06 2022, 11:37 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

काशी विश्वनाथ धाम की देव दीपावली को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा हुआ है। बाबा के धाम को 80 लाख रुपए के फूलों से सजाया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि विशाखापट्टनम के कारीगर बिना शुल्क के बाबा के धाम को सजाने का काम करेंगे। 

सात नवंबर को पहली बार घाट की दीवारों पर 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से धर्म का व्याख्यान होगा। इसी के साथ आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण और देव दीपावली की कथा को भी सुन सकेंगे। देव दीपावली परचेसिंग घाट पर प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो पहली बार 3D प्रोजेक्शन मैपिंग में पौराणिक चरित्र जीवंत होंगें। बताया गया कि अयोध्या में दीपोत्सव पर हुए कार्यक्रम की तर्ज पर इस बार काशी में भी यह लेजर शो आयोजित किया जा रहा है।