हरदोई डीआईओएस का चयन सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उन्होंने लखनऊ मण्डल की टीम से प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लगन, परिश्रम औऱ प्रतिभा से यह सफलता हासिल की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाने में नोएडा पुलिस ने एक शख्स को बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसका नाम शैलेंद्र शुक्ला है और शहर की एक फैक्ट्री में बतौर इंजीनियर कार्यरत है।
प्रयागराज में एक युवक का सपना पीसीएस अधिकारी बनने का था लेकिन उसने चार साल की मासूम के साथ ऐसी करतूत कर डाली कि पुलिस ने उसे डिजिटल दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुछ समय पहले PCS मुख्य परीक्षा दी थी।
शामली जनपद में खेत में काम कर रहा किसान तेंदुए के हमले का शिकार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी भी है।
यूपी के जिले औरैया में दपंती और उनके बेटे के घर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों को गोली लगी हुई है। इतना ही नहीं पुलिस को मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किसान नेता राकेश टिकैत ने अजय मिश्र टेनी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अजय मिश्र टेनी बडे़ आदमी है। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।
बरेली के एक युवक ने अपना असली नाम छिपाकर मुरादाबाद की महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक महिला पर मुसलमान बन जाने का दबाव बनाने लगा। असलियत मालूम होने पर युवती ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
भूपेंद्र सिंह चौधरी को बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं काफी तेज हो गई है। उन्हें दिल्ली बुलाए जाने के बाद माना जा रहा है कि उनके नाम का आधिकारिक ऐलान गुरुवार को हो सकता है।
प्रयागराज में किशोरी के साथ घर से उठाकर गैंगरेप की घटना सामने आई। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने गैंगरेप की घटना के बाद हादसे का मुकदमा दर्ज किया।
आगरा में एक छात्र शिक्षक की पिटाई के बाद बेहोश हो गया। आरोप है कि छात्र टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं गया था, जिसके बाद शिक्षक की यह नाराजगी सामने आई। मामले को लेकर पुलिस से भी शिकायत की गई।