शामली: खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने सूझबूझ से ऐसे बचाई युवक की जान 

शामली जनपद में खेत में काम कर रहा किसान तेंदुए के हमले का शिकार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में नाराजगी भी है। 

Share this Video

शामली के गांव सेवा-पुर में खेत में काम कर रहे एक किसान के ऊपर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले के बाद किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। क्षेत्र में तेंदुए के आ जाने पर हड़कंप मचा हुआ है।
मामला शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गाँव सेवापुर में एक किसान अपने खेत में ईख की बधाई का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां तेंदुए के दो बच्चों का झुंड आया तथा उसने किसान के ऊपर हमला बोल दिया। किसान ने वहां रखे अपने हथियार से उन तेंदुए के बच्चों को भगा दिया, लेकिन घटना में किसान घायल हो गया। ग्रामीण किसान को लेकर शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां किसान का इलाज किया जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video