Video: PM मोदी ने बताया क्या है महाकुंभ, प्रयागराज के महत्व का भी किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ एकता का महायज्ञ है और इसमें हर तरह के भेदभाव की आहुति दी जाती है। यहां पर डुबकी लगाने वाला हर भारतीय वास्तव में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की अद्भुत तस्वीर को प्रस्तुत करता है।

Share this Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 13 दिसंबर को यूपी के प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने महाकुंभ की सफलता के लिए कुंभ कलश का पूजन किया। इसी के साथ महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ वास्तव में हजारों सालों से चली आ रही देश की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक यात्रा का जीवंत प्रतीक है। यह एक ऐसा आयोजन है जहां पर कला, धर्म, भक्ति और ज्ञान का दिव्य समागम होता है। पीएम मोदी ने इस दौरान महाकुंभ के दौरान सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मियों के अभिनंदन की बात भी कहा। कहा रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और इस भव्य आयोजन में शामिल होते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video