Old Phone Data Safety Tips: पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले सबसे पहला जरूरी कदम क्या है? क्या सिर्फ गैलरी से फोटो-वीडियो डिलीट करना फोन से डेटा हटाने के लिए पर्याप्त है? फोन बेचने से पहले अंतिम और सबसे जरूरी स्टेप क्या बताया गया है?
आज के दौर में स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का सबसे जरूर हिस्सा बन गया है। इसलिए फोन जरा पुराना हुआ नहीं, कि उसे बेचकर या एक्सचेंज में डालकर नया फोन लोग ले लेते हैं। अक्सर हम पुराने फोन को बेचने के चक्कर में इसे टेक्निकली क्लीन करना भूल जाते हैं। जो बाद में हमारे लिए बड़ी मुसीबत बन जाता है।साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो बिना सही तरीके से डेटा हटाए फोन बेचना आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सिर्फ गैलरी से फोटो-वीडियो डिलीट करना काफी नहीं होता, क्योंकि कई बार डेटा रिकवर किया जा सकता है। आपकी पर्सनल जानकारी गलत हाथों में जा सकती है, जिससे साइबर फ्रॉड या डेटा ब्रीच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए फोन बेचने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स को फॉलो करना बेहद जरूरी है।

सबसे पहले लें पूरा डेटा बैकअप
फोन बेचने से पहले अपने सभी जरूरी डेटा का बैकअप लेना सबसे अहम कदम है। इसमें फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और डॉक्यूमेंट शामिल होते हैं। आप चाहें तो Google Drive, iCloud, हार्ड ड्राइव या लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे।
गूगल या एप्पल आईडी जरूर हटाएं
अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज कर रहे हैं तो गूगल अकाउंट को लॉगआउट और डिलीट करना न भूलें। वहीं iPhone यूजर्स को अपनी Apple ID को डिवाइस से हटाना जरूरी होता है। कई लोग सिर्फ डेटा डिलीट करते हैं लेकिन अकाउंट लॉगआउट करना भूल जाते हैं, जो बाद में जोखिम बढ़ा सकता है। इसलिए फोन को बेचने से पहले अकाउंट को लॉग आउट करना चाहिए। फिर ऐप्स को डिलिट कर दें।
बैंकिंग और UPI ऐप्स को करें पूरी तरह साफ
फोन बेचने से पहले सभी बैंकिंग, UPI और डिजिटल वॉलेट ऐप्स को लॉगआउट करके अनइंस्टॉल करें। केवल ऐप हटाना काफी नहीं है, पहले सभी अकाउंट से लॉगआउट करना जरूरी है ताकि कोई भी आपकी वित्तीय जानकारी तक न पहुंच सके।
Online Payment New Rules: अब ₹10,000+ पेमेंट तुरंत नहीं होगा, RBI 1 घंटे तक रोकेगा पैसे! जानें वजह
करें फैक्ट्री रीसेट
सबसे आखिरी और सबसे जरूरी कदम है फैक्ट्री रीसेट करना। इससे फोन का सारा डेटा पूरी तरह मिट जाता है और डिवाइस नए जैसा हो जाता है। बेहतर सुरक्षा के लिए आप चाहें तो एक से ज्यादा बार भी रीसेट कर सकते हैं। इसलिए लिए सेटिंग में जाकर आप फैक्ट्री रिसेट करें।
