EMI Disadvantages: बहुत से लोग जीरो कॉस्ट EMI या आसान किश्तों के लालच में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स खरीद लेते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं चलता कि वे अनजाने में ज्यादा पैसा खर्च कर रहे हैं। जानिए EMI का यूज करते समय क्या-क्या करने से बचना चाहिए?
EMI Good or Bad: आजकल स्मार्टफोन, TV या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेना काफी आसान हो गया है। EMI फैसिलिटी हर शॉप और ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध है। लोग बिना सोचे-समझे 40-50 हजार रुपए का सामान EMI पर ले आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि EMI पर खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग कुछ कॉमन गलतियां कर बैठते हैं, जिससे जरूरत से ज्यादा खर्च हो जाता है, क्रेडिट स्कोर डाउन हो सकता है और भविष्य के लोन भी रुक सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए ईएमआई पर सामान खरीदते समय होने वाली सबसे आम 5 गलतियां और उनसे बचने के आसान तरीके...
Zero Cost EMI की गलती?
बहुत से लोग 'Zero Cost EMI' देखकर फौरन खरीदारी कर लेते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि प्रोसेसिंग फीस (Processing Fees) या हिडेन चार्जेस (Hidden Charges) अक्सर छिपे होते हैं। सेलर MRP में डिस्काउंट नहीं देता, यानी आप छूट खो देते हैं। कई बार प्रोडक्ट का प्राइस EMI वालों के लिए ज्यादा होता है। इसलिए EMI लेने से पहले उस प्रोडक्ट की कैश प्राइस और ईएमआई प्राइस जरूर चेक कर लें।
इसे भी पढ़ें-Amazon पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 10 हजार में खरीदें ब्रांडेड Washing Machine
बजट से बाहर खर्च करना
EMI का असली मकसद है सुविधा है, ना कि जरूरत से ज्यादा खर्च। लेकिन हम क्या करते हैं? 15,000 रुपए का बजट था, EMI देखकर 30,000 रुपए का फोन ले लिया। हर महीने EMI देने के चक्कर में बाकी जरूरी खर्चों पर असर पड़ता है। इसलिए हमेशा EMI को मंथली इनकम का 10-15% से ज्यादा न होने दें।
इसे भी पढ़ें-एक रिचार्ज में Netflix, और JioHotstar ! देखें Jio के 3 धमाकेदार प्लान्स
मल्टीपल EMI एक साथ लेना
फोन, TV, फ्रिज सबकुछ EMI पर लेने से हर महीने 4-5 ईएमआई कटती है। मिस्ड पेमेंट से क्रेडिट स्कोर खराब होता है, ब्याज और लेट फीस जुड़ती है। इसलिए कभी भी एक वक्त में 2 से ज्यादा EMI लेने से बचें।
Credit Card vs NBFC vs Consumer Finance: किसका ब्याज सस्ता है?
- क्रेडिट कार्ड EMI का ब्याज 13-18% तक हो सकता है। यह जल्दी अप्रूव हो जाता है लेकिन ब्याज काफी ज्यादा होता है।
- NBFC का ब्याज 0-7% या नो कॉस्ट EMI मिलती है लेकिन इसमें छुपे हुए चार्जेस ज्यादा हो सकते हैं।
- कंज्यूमर लोन की ईएमआई का ब्याज दर 10-15% तक हो सकता है। यह बिना कार्ड भी मिलती है लेकिन डॉक्यूमेंटेशन लंबा होता है।
- हमेशा टर्म एंड कंडीशन जरूर पढ़ें। ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस को कंपेयर करें।
क्या पैसा समय से पहले चुका सकते हैं?
बहुत से EMI प्लान में प्री-क्लोजर चार्जेस होते हैं। EMI चालू होने के बाद एकमुश्त पेमेंट पर भी एक्स्ट्रा चार्ज लग सकते हैं। इसलिए अगर आप जल्दी पेमेंट करने की सोच रहे हैं, तो प्री क्लोजर पॉलिसी जरूर जान लें।
EMI Calculator का यूज करें
हर EMI से पहले ईएमआई कैलकुलेटर की यूज करें। इसमें प्रोडक्ट कीमत, पीरियड (6, 12, 18 महीने) और ब्याज दर डालकर पता करें कि असल में वो प्रोडक्ट आपको कितने का पड़ेगा। इससे आप ज्यादा ब्याज चुकाने या महंगी चीजें खरीदने से बच सकते हैं।
