महिला डॉक्टर के बैंक खाते से पहले 95,000 और फिर 5,000 रुपए अपने आप ही कट गए। जब उसे पता नहीं चला कि पैसे कहां कटे हैं तो उसने थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेक डेस्क : ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड जैसे-जैसे बढ़ रहा है, ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला नवी मुंबई का है। जहां रहने वाली 31 साल की एक महिला डॉक्टर ने 300 रुपए की लिपिस्टिक ऑर्डर करने के चक्कर में लाखों लुटवा बैठी। जब तक पता चलता तब तक अकाउंट से पैसे उड़ चुके थे। अब पुलिस से मदद की मांग की है। अगर आप भी इस तरह के फ्रॉड में नहीं फंसना चाहती तो जानें क्या है पूरा मामला और ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping Fraud) करते समय कौन सी गलती नहीं करनी है...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन लिपस्टिक ऑर्डर किया था। इसके कुछ दिन बाद उसे प्रोडक्ट्स डिलीवरी का एक मैसेज आया, लेकिन उसे उसका सामान मिला ही नहीं था। इसके लिए उनसे कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी ली तो वहां से पता चला कि उसका ऑर्डर रोक दिया गया है। ऑर्डर मंगवाने के लिए दो रुपए भेजने हैं। हालांकि, महिला डॉक्टर ने पैसे भेजने से मना कर दिया। इसके बाद उसे एक वेब लिंक भेजकर डाउनलोड करने को कहा गया। इसमें पता और बैंक डिटेल्स भरने को कहा गया। भीम यूपीआई लिंक बनाने का बकायदा मैसेज भी भेजा गया। जब सारी जानकारी भर गई तो भरोसा दिया गया कि उसका सामान पहुंच जाएगा।

खाते से उड़ गए 1 लाख

इसके बाद महिला डॉक्टर के बैंक खाते से पहले 9 नवंबर को 95,000 और फिर 5,000 रुपए अपने आप ही कट गए। जब उसे पता नहीं चला कि पैसे कहां कटे हैं तो उसने थाने में जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने एक गलती से अपने दो लाख रुपए गंवा दिए हैं।

ऑनलाइन पेमेंट करते समय फ्रॉड से कैसे बचें

  • हमेशा किसी जानी पहचानी वेबसाइट से ही शॉपिंग करें।
  • अपना पासवर्ड मजबूत रखें और टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूर यूज करें।
  • किसी भी तरह की संदिग्ध डिमांड से मना कर दें।
  • पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर की जानकारी बिल्कुल भी न दें।
  • अकाउंट बंद करने जैसी धमकियों को गंभीरता से न लें।
  • हमेशा सुरक्षित और भरोसेमंद पेमेंट सिस्टम से ही पैसे भेजें।
  • बैंक और क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट रेगुलर बेसिस पर चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

फोन पर दिखे ऐसे साइन तो समझ लें हैक हो चुका है कैमरा, जानें क्या करें

WhatsApp पर इन मैसेज से सावधान, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट