प बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में जहां भाजपा बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है, वहीं ममता सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए पुरजोर कोशिश में जुटी हैं। लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा इस बार बंगाल में ममता को सत्ता से बेदखल कर सकती है। यह बात Peoples Pulse के सर्वे में सामने आई है।