सोशल मीडिया पर एक शादी समारोह में युवक-युवती का डांस वायरल हो रहा है। यह डांस सेनोरिटा गाने की धुन पर किया गया है। इस जोड़े के डांस मूव्स देखकर वहां मौजूद हर शख्स तो हैरान था ही, सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर भी लोग दंग हैं। 

ट्रेंडिंग डेस्क। यह वीडियो किसी रियलिटी शो का नहीं बल्कि, शादी समारोह का है। अक्सर लोग ऐसे शादी समारोह के लिए मिले निमंत्रण को मिस नहीं करना चाहते, क्योंकि इनकी हर चीज, हर बात उम्दा होती है, जो आपका भरपूर मनोरंज करते हैं। जैसे कि भव्य सजावट, लाजवाब खान-पान और शानदार संगीत कार्यक्रम के साथ-साथ अच्छे-अच्छे लोगों से मिलना-जुलना। यह सब वाकई दिल खुश कर जाता है। इसलिए बहुत से मोह-बंधनों को छोड़ और तोड़कर भी लोग इन समारोहों में शामिल होने के लिए पहुंच जी जाते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैसे भी, आजकल सोशल मीडिया की वजह से शादी समारोहों में डांस नंबर पर भी लोग फोकस करने लगे हैं। ऐसे बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे जा सकते हैं, जिनमें दूल्हा और दुल्हन या फिर उनके परिवार के सदस्य, दोस्त-रिश्तेदार अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा देते हैं। फिलहाल, हम आपको ऐसी ही एक वायरल वीडियो क्लिप दिखा रहे हैं, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। 

View post on Instagram

वायरल हो रहे इस वीडियो को मूल रूप से हैप्पी फीट फॉर यू नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। इसके अलावा इसे इंडियन डांस फेडरेशन ने भी रीपोस्ट किया है। वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि पहले एक महिला शादी समारोह में सेनोरिटा गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। वह गाने की आवाज और संगीत की धुन पर हर स्टेप फॉलो कर रही है। 

तालियां बजाकर लोगों ने हौसला बढ़ाया 
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि महिला स्पेनिश अंदाज में खुद को फैन कर रही है। तभी दुल्हन के भाई, जो उस महिला के पति भी हैं, उत्साह के साथ स्टेज पर आते हैं और गाने के साथ-साथ स्टेप फॉलो करने लगते हैं। इसके बाद तो इस जोड़े ने गाने की शानदार धुन पर जो मूव्स दिखाए, उसे देखकर लोग आह और वाह की आवाजों के साथ सीटियां बजाने लगे। वहां मौजूद बहुत से लोगों ने तालियां बजाकर भी इस जोड़े की हौसलाअफजाई की। 

दूसरों के लिए चुनौती- अब इससे अच्छा करके दिखाओ 
दरअसल, स्टेज पर डांस कर रहा यह जोड़ा दुल्हन पक्ष से था। युवक दुल्हन का भाई है, जबकि युवती दुल्हन की भाभी। स्टेज पर इनके किलर स्टेप्स बिल्कुल ताल से ताल मिला रहे थे और उनकी केमिस्ट्री बिल्कुल इलेक्ट्रिक। गजब की तेजी दिखाते हुए इन्होंने कहीं कोई स्टेप मिस नहीं होने दिया। वीडियो को लाखों बार देखा गया और हजारों यूजर्स ने लाईक किया। स्टेज पर डांस करके आग लगाने वाले इस जोड़े की तारीफ सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स ने इनकी प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, इस जोड़े ने बाकी के जोडों के लिए तो लाइन खींच दी कि अब इससे अच्छा करके दिखाओ। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ