सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी ने सोशल मीडिया पर बच्चों का वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में सबसे ज्यादा तो प्यारी चीज है, वह बच्चोंं का एक सैनिक की तरह सलामी देते हुए। 

ट्रेंडिंग डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपके दिल को छू लेगा और कुछ हद तक भावुक भी कर सकता है। यूजर्स इंटरनेट पर शेयर किए गए तमाम कंटेंट, वीडियो और फोटो में से इसे सबसे बेहतरीन बता रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यह वीडियो सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी ने पोस्ट किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्विटर पर यह वीडियो सेना से रिटायर हो चुके मेजर पवन कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसमें दो छोटे बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। तभी वहां आर्मी ऑफिसर की जीप आकर रूकती है। सेना का अधिकारी बच्चों को अपने पास से कैंडी (टॉफी) निकालकर देता है, इसके बाद बच्चे सेना के अधिकारी को अपनी तोतली जबान में थैंक्यू भी कहते हैं। 

Scroll to load tweet…

दोनों बच्चे सेना के अधिकारी को पूरी ठसक के साथ सैल्यूट करते हैं। बच्चों का यह सैल्यूट करना ही इस वीडियो का सबसे आकर्षक पहलू है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों ने सेना के जवान जैसी नकल करने की कोशिश भी की है और जय हिंद कहते हुए अपना पैर जमीन पर पटक दिया। सेना के अधिकारी का बच्चों के प्रति प्यार और बच्चों की मासूमियत वाला यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

बच्चों की सलामी और जय हिंद ने लोगों का दिल जीत लिया 
इस वीडियो को एक लाख से अधिक बार देखा गया है, जबकि, साढ़े आठ हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वहीं, एक हजार से अधिक यूजर्स ने इस वीडियो को रीट्वीट किया है, जबकि बहुत से यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। मेजर पवन कुमार ने क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, प्यार, देखिए अंत में कुरकुरी सलामी के लिए। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा, ओह कितना प्यारा है। एक अन्य यूजर ने लिखा, लोगों में भारतीय सेना के प्रति प्रेरणादायक पल। ये मासूम बच्चे। यहां तक कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने भी क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और बच्चों की सलामी को सराहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, कुछ वयस्क लोगों द्वारा किए गए सैल्यूट से भी अधिक उत्साही और कुरकुरा। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ