वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में राज्य का बजट 2022-23 पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया। सभी जिलों में उत्पादों को बढ़ावा दिया। फिल्म सिटी की स्थापना का फैसला लिया। मुफ्त गैस कनेक्शन भी दिए गए। गरीब लोगों को फ्री राशन देने का फैसला किया गया। किसानों को आर्थिक सहायता दी गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी ग्रोथ इंजन बनाने के लिए कर रही कार्य
दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह ट्वीट कर राज्य की जनता को भरोसा दिलाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित लोक-कल्याणकारी बजट आज सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को देश का 'ग्रोथ इंजन' बनाने हेतु अनवरत कार्य कर रही है। यानी की यूपी के समग्र विकास को समर्पित होगा बजट। साथ ही भाजपा सरकार ग्रोथ इंजन बनाने के लिए कार्य कर रही।

Scroll to load tweet…

बजट पेश होने के बाद कई विधेयक को किया जाएगा पेश
विधानसभा चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े वादों की बात की थी। उन्होंने हर घर से एक शख्स को रोजागार, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, युवाओं को मुफ्त लैपटॉप और टैबलेट, महिलाओं को बस में फ्री सफर जैसे दावे किए थे। इनको अमली जामा पहनाने की तैयारी है। 70% से ज्यादा योजनाओं और घोषणाओं को इस बजट में शामिल किया जा सकता है। साथ ही 26 मई को बजट पेश होने के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और विधायी कामकाज होंगे। इसके बाद 27 मई को भी राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। फिर कई विधेयक भी सदन में पेश किए जाएंगे।

UP Budget 2022: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज, महिलाओं और नौजवानों को साधने की तैयारी

सीएम योगी के जन्मदिन को लेकर BJP सांसद की खास तैयारी, अयोध्या में लाखों समर्थकों के बीच कटेगा 4800 किलो का केक