2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नोएडा सीट (Noida Seat) से भाजपा के पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को हराया था। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुनील चौधरी को 58,401 वोट मिले थे। बसपा के रविकांत तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 27,365 वोट मिले थे।

नोएडा. नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने 1 लाख 79 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। यह विधानसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी की बड़ी जीत मानी जा रही है। हालांकि पंकज सिंह की जीत का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गौतम बुद्ध नगर जिले की नोएडा सीट से एक बार फिर पंकज सिंह (Pankaj Singh) पर भरोसा जताया था। पंकज सिंह ने अपना पहला चुनाव साल 2017 में नोएडा सीट से लड़ा था। उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी को एक लाख से ज्यादा मतों से हराया था। पंकज सिंह केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के बेटे हैं। नोएडा विधानसभा में पहले चरण में 10 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 

2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो नोएडा सीट से भाजपा के पंकज सिंह (Pankaj Singh) ने समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को हराया था। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 1,62,417 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के सुनील चौधरी को 58,401 वोट मिले थे। बसपा के रविकांत तीसरे नंबर पर रहे थे जिन्हें 27,365 वोट मिले थे।

पंकज का जन्म पलामू जिले के डाल्टनगंज में 12 दिसंबर 1978 को हुआ था। साल 1996 में लखनऊ के महानगर बॉयज इंटर कॉलेज से 12वीं करने के बाद पंकज सिंह ग्रेजुएशन के लिए दिल्ली चले आए। साल 1999 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री ली और फिर 1999-2001 में नोएडा स्थित अमिटी बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा किया। साल 2004 में वह भाजपा युवा मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। साल 2007 में वह उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य बने। पंकज सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव रह चुके हैं और यह उनका चौथा कार्यकाल है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंकज सिंह
पंकज सिंह ने खुद अपनी संपत्ति की जानकारी दी है, जिसमे बताया गया कि उनकी चल संपत्ति अब 2 करोड़ 42 लाख की है और अचल संपत्ति 2 करोड़ 33 लाख की है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सालाना आय 3 लाख 71 हजार बताई है जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 18 लाख 69 हजार दिखाई गई। हालांकि नकदी के मामले में 2017 से 2022 तक में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ 2017 में पंकज सिंह ने 35,400 नगद राशि दिखाई थी जो अब करीब 40 हजार हो गई है।

कौन-कौन है मैदान में
पंकज सिंह- भारतीय जनता पार्टी
पंखुड़ी पाठक- इंडियन नेशनल कांग्रेस
सुनील चौधरी- समाजवादी पार्टी
कृपा राम शर्मा- बहुजन समाज पार्टी

सिरसागंज सीट रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: चुनाव से पहले मुलायम के समधि ने सपा को दिया था झटका, BJP से हैं मैदान में

कैराना विधानसभा सीट रिजल्ट अपडेट 2022: इस सीट पर है दो परिवारों के बीच जंग, जानें कौन है इस बार आगे

फेफना रिजल्ट लाइव अपडेट 2022: कभी सपा की गढ़ थी ये विधानसभा सीट, क्या फिर कमल खिला पाएंगे योगी के मंत्री

जसवंतनगर सीट लाइव अपडेट 2022: कोई भी दिग्गज नहीं भेद पाया शिवपाल यादव का किला, इस बार सपा से किया है गठबंधन

करहल सीट लाइव अपडेट 2022: कभी मुलायम के खास थे बघेल, अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को दे रहे हैं चुनौती

फर्रूखाबाद सदर सीट अपडेट 2022: क्या जीत का स्वाद चखेंगी पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी, 5 बार लड़ चुकी हैं चुनाव

जेल से चुनाव लड़ रहे हैं आजम खान, जानें क्या है रामपुर सीट का इस बार का रिजल्ट अपडेट