आखिर क्यों मनाया जाता है धनतेरस? दिवाली से पहले क्या है इस त्योहार का महत्व

वीडियो डेस्क। 4 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली की रौनक के लिए बाजार सजने लग गएं। दीपोत्सव का ये त्योहार खुशी, उन्नती और वैभव का प्रतीक है। दोपोत्सव के इस त्योहार की शुरुआत होती है धनतेरस से। 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। 4 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली की रौनक के लिए बाजार सजने लग गएं। दीपोत्सव का ये त्योहार खुशी, उन्नती और वैभव का प्रतीक है। दोपोत्सव के इस त्योहार की शुरुआत होती है धनतेरस से। 2 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। लेकिन क्या आप जानते हैं दिवाली से पहले धनतेरस का क्या महत्व है आखिर क्यों धनतरेस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस में धन-धान्य के साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है। कहा जाता है कि पहला सुख निरोगी काया और दूसरा सुख पास में माया। यह पर्व पहले सुख की बात कर रहा है। धन की उपासना से पहले धनतेरस का ये पर्व आरोग्य की उपासना के महत्व को समझाता है। धन को कमाने में कहीं स्वास्थ्य को न भूल जाएं। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। जिन्हें आरोग्य का देवता कहा गया है। वे पृथ्वी के पहले चिकित्सक भी कहे जाते हैं। इस दिन भगवान धनवंतरि से अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यह पर्व शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आर्थिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लेने का मौका देता है। माता लक्ष्मी के साथ साथ भगवान धनवंतरि की पूजा जरूर करें।

Related Video