क्यों बनाई गई घर से निकलने से पहले दही-शक्कर खाने की परंपरा, क्या है इसके पीछे का साइंस?

हिंदू धर्म में एक परंपरा ये भी है कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही और शक्कर खाई जाती है। 

/ Updated: Jan 05 2020, 06:01 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। हिंदू धर्म में एक परंपरा ये भी है कि किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले दही और शक्कर खाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि  ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है। इस परंपरा के पीछे वैज्ञानिक तथ्य भी छिपा है। हमारे पूर्वज इस बात को जानते थे, इसलिए उन्होंने इसे धर्म से जोड़ा। आगे क्या है इस परंपरा के पीछे छिपा साइंस कनेक्शन…

1. जब कोई व्यक्ति किसी विशेष काम के लिए घर से निकलता है तो उसे दिन भर एनर्जी की जरूरत पड़ती है।
2. अगर दिन में उसे कुछ खाने को न भी मिले तो सिर्फ एक कटोरी दही-शक्कर खाने से उसका एनर्जी लेवल बना रहता है।
3. दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। प्रोटीन के अलावा इसमें कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो शरीर में एनर्जी लेवल बरकरार रखते हैं।
4. शक्कर खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में घर से निकलने से पहले थोड़ी-सी शक्कर खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
5. जब दही और शक्कर एक साथ खाए जाते हैं तो इससे शरीर को बहुत फायदा होता है और कमजोरी का अनुभव नहीं होता।
6. दही खाने के और भी कई फायदे हैं जैसे- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती।
7. दही में शक्कर मिली हो तो ये इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।