बाढ़ पीड़ितों से मिलने जा रहे थे सासंद, अचानक नदी में पलट गई नाव

बिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने निकले भाजपा सांसद रामकृपाल यादव एक हादसे में बाल-बाल बच गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब उनकी नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। हालांकि उन्हें और बाकी लोगों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया।

/ Updated: Oct 03 2019, 10:55 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पटना. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से भाजपा विधायक रामकृपाल सिंह बुधवार को एक हादसे का शिकार होते-होते बच गए। वे बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने निकले थे। सांसद गांधी जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा पर निकलने वाले थे। हालांकि बाढ़ पीड़ितों ने उनसे अपने साथ चलने को कहा तो वे टाल नहीं सके। नाव देर शाम दरधा नदी में पलटी थी। यह नाव जुगाड़ से तैयार की गई थी। हालांकि किनारे पर खड़े लोगों ने तत्काल सभी को बाहर निकाल लिया।