तीन दिन से घर में कैद हैं प्रख्यात लोकगायिका शारदा सिन्हा, डिप्टी CM भी बाढ़ में फंसे

पटना की बाढ़ में तीन दिनों से घर में कैद रही प्रख्यात लोकगायिका और पद्म पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा। फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करके मांगी थी मदद।

/ Updated: Sep 30 2019, 06:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पटना.  बाढ़ ने पटना शहर में तबाही मचा दी है। हजारों लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। इस बीच बिहार की प्रख्यात लोकगायिका और पद्म भूषण जैसे पुरस्कार से सम्मानित शारदा सिन्हा ने अपने फेसबुक पेज पर अपने घर का एक वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि है कि वे राजेन्द्र नगर में अपने घर में तीन दिन से फंसी हुई हैं। उन्हें अब तक कोई मदद नहीं मिल पाई है। यह बताते हुए शारदा सिन्हा तनाव में देखी गईं। हालांकि बाद में उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। उल्लेखनीय है कि शारदा सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया-1989' के गीत 'कहे तो से सजना' और 'गैंग ऑफ वासेपुर पार्ट-2-2012' के गीत 'तार बिजली' जैसे लोकप्रिय गाने भी गाए हैं। उल्लेखनीय है कि पटना में 102 साल बाद ऐसी बाढ़ देखने को मिली है। राज्य में 29 लोगों की मौत की खबर है।

डिप्टी सीएम फंसे: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी बाढ़ में चार दिनों से फंसे हुए थे। NDRF की टीम ने उनका रेस्क्यू किया। उन्हें  परिवार सहित नाव पर बैठाकर किनारे पर छोड़ा।