बाढ़ के बाद: घरों में पानी देखकर आंखों से बरस पड़े 'बादल'

यह वीडियो बिहार के पटना में आई बाढ़ के बाद की भावुक कहानी बयां करता है। घरों में पानी भरा हुआ था और लोग भूखे-प्यासे छतों पर टंगे हुए थे। यह महिला अपनी पीड़ा सुनाते हुए रो पड़ी।
 

/ Updated: Oct 02 2019, 12:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पटना. पटना से पानी भले ही उतरना शुरू हो गया हो, लेकिन लोगों की आंखें अब भी आंसुओं से लबालब भरी हुई हैं। लोगों के घरों में पानी भरा हुआ था और वे भूखे-प्यासे छतों पर टंगे हुए हुए थे। रेस्क्यू के बाद सुरक्षित जगहों पहुंचने के बावजूद उनका रोना जारी था। उल्लेखनीय है कि पटना और भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। पटना में अब बीमारियां फैलने का खतरा मंडराने लगा है। यहां अब तक 42 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी गंगा नदी पटना के अलावा मुंगेर और भागलपुर में खतरे के निशान के ऊपर बहते देखी गई। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं।