देश को तोड़ने वालों पर जमकर गरजे गिरिराज सिंह, दिया ऐसा बयान कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हो गए नाराज

अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार बाईक रैली के बाद गिरिराज सिंह ने की सभा की और जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे।

/ Updated: Feb 15 2020, 02:09 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार बाईक रैली के बाद गिरिराज सिंह ने की सभा की और जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत माता पर कोई उंगली उठाएगा तो उसकी आंखे निकाल लेंगे, ये नया भारत है। यहां देश के प्रधानमंत्री मोदी है। गिरिराज सिंह ने शरजील इमाम के बयान का भी विरोध किया। 

गिरिराज सिहं के बयानों से नाराज बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के गैर जिम्मेदाराना बयानों से नाराज हैं।  जेपी नड्डा ने गिरिराज सिंह को पार्टी मुख्यालय में तलब किया है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव और उसके बाद गिरिराज सिंह ने कई विवादित बयान दिए थे। पार्टी ने इन बयानों का संज्ञान लेते हुए गिरिराज को पार्टी मुख्यालय में तलब किया है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है. गिरिराज सिंह ने कहा था कि ''यह देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है. दुनिया में सारे बड़े-बड़े जो आतंकवादी पैदा हुए हैं।