वायरल वीडियो: नीचे चोर और ऊपर सिपाही, इस बार नहीं भाग पाया 'भाई'

कोई बदमाश कितना भी शातिर हो, पुलिस के आगे उसके सारे हथकंडे फेल हो जाते हैं! यह एक बहादुर पुलिस और भगौड़े बदमाश की कहानी है। यह बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। लेकिन इस बार वो अपने मकसद में कामयाब नहीं हुआ।
 

/ Updated: Nov 06 2019, 12:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बेतिया. यह ड्रामा सोमवार शाम रामनगर-लौरिया मार्ग पर देखने को मिला। एक पुलिसवाला जिस शख्स को अपने नीचे दबोचे है, वो एक बदमाश है। उस पर बाइक चोरी के इल्जाम भी हैं। आरोपी अंबुज ठाकुर के खिलाफ लौरिया थाने में दो मामले दर्ज हैं। सोमवार शाम यहां चेकिंग चल रही थी। तभी बदमाश वहां से गुजरा। पुलिस को देखकर वो वहां से भागने लगा। लेकिन एक पुलिसकर्मी जितेंद्र ओझा ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वे बदमाश के ऊपर बैठ गए। दरअसल, यह बदमाश पहले भी पुलिस को चकमा देकर भाग चुका था। लौरिया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार था। अक्टूबर में जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी, तब उसने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया था।