करीना कपूर खान दूसरी बार बनी मां, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

वीडियो डेस्क।  करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने रविवार रात मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उन्हें रविवार को ही यहां भर्ती कराया गया था। करीना ने 2016 में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। करीना कपूर की फैमिली के कई सदस्य इस खुशखबरी के बाद से हॉस्पिटल में जमा होने लगे हैं। याद दिला दें कि लॉकडाउन में करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स से शेयर की थी। कपल ने यह खुशखबीर एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए दी थी। पिछले साल अगस्त में कपल ने कहा था कि, 'हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नया मेहमान जुड़ने वाला है।

/ Updated: Feb 21 2021, 01:21 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email