83 साल के धर्मेंद्र के फॉर्महाउस में है 1000 फीट गहरी झील, गाय भैंस पालते हैं और करते हैं खेती

मुंबई. 83 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र बेहद एक्टिव रहते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फॉर्महाउस की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फॉर्महाउस से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऊंचाई से बहता झरना और झील देखी जा सकती है। उनका फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला में स्थित हैं। फॉर्महाउस में उनके पास ढेर सारी गाय और भैंसे हैं। वे यहां खेती करते हैं। उनके फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही उनकी अपनी 1000 फीट गहरी झील भी है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। उनकी बहुत कम ही फोटोज अबतक सामने आई हैं। धर्मेंद्र ने प्रकाश से 1954 में 19 साल की उम्र में अरेंज मैरिज की थी। कपल के चार बच्चे अजय सिंह (सनी), विजय सिंह (बॉबी), विजेता और अजेता देओल हैं। जब धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की थी तो हेमा केवल छह साल की थीं। बाद में हेमा से उन्होंने 1980 में शादी की। ये इनकी दूसरी शादी थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। चूंकि उन्होंने प्रकाश कौर से बिना तलाक लिए हेमा से शादी की थी इसलिए हेमा को आजतक पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया। 
 
/ Updated: Nov 16 2019, 12:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email