'जबरिया जोड़ी' का 'ढूंढे अखियां' सॉन्ग हुआ वायरल, एक दिन में लाखों ने देखा

मुंबई. परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का 'ढूंढे अखियां' रिलीज किया जा चुका है।

/ Updated: Jul 23 2019, 02:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का 'ढूंढे अखियां' रिलीज किया जा चुका है। इसमें दोनों ही कलाकारों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है।  ये सॉन्ग रिलीज होने के बाद एक ही दिन में वायरल हो गया है। 

14वें नंबर पर वीडियो कर रहा है ट्रेंड

सॉन्ग 'ढूंढे अखियां' यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे बीते दिनों ही रिलीज किया गया है और आज ये 14वें नंबर पर ट्रेंड भी कर रहा है। इसे अभी तक 35 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

यासिर देसाई ने दी आवाज

परिणीति और सिद्धार्थ पर फिल्माया गया सॉन्ग 'ढूंढे अखियां' को यासिर देसाई और अल्तमश फरिदी ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। वहीं लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं और तनिष्क बाग्ची इसके कंपोजर हैं। ये फिल्म का रोमांटिक और सेड सॉन्ग है।  

बिहार की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है फिल्म की कहानी 

'जबरिया जोड़ी' का डायरेक्शन प्रशांत सिंह ने किया है। मूवी की कहानी अपने आप में ही बड़ी दिलचस्प है। यह बिहार की पृष्ठभूमि पर बुनी गई है। बिहार में दूल्हे के अपहरण की परंपरा से सभी वाकीफ हैं। लेकिन किसी को नहीं पता कि उनका अपहरण आखिर क्यों किया जाता था। जिसे प्रशांत सिंह ने कॉमेडी और रोमांस का तड़का देकर दिखाने की कोशिश की है। तो ऐसे में सभी को ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगी।