पुलिस ने किया उस ग्रुप का खुलासा जिस पर होती थी अश्लील फिल्मों की चर्चा, शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ

वीडियो डेस्क। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने तीन दिन यानी 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। राज के साथ एक अन्य आरोपी रयान थार्प को भी पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दोनों को पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। 
 

/ Updated: Jul 20 2021, 04:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने तीन दिन यानी 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। राज के साथ एक अन्य आरोपी रयान थार्प को भी पुलिस हिरासत में भेजा गया है। दोनों को पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा और रयान थारप को मंगलवार को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया था। राज कुंद्रा को सोमवार शाम जबकि रयान थारप को अश्लील फिल्में बनाने के एक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राज मुख्य आरोपी हैं और उनके खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने फरवरी 2021 में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का एक केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस मामले में राज कुंद्रा से पहले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों के बयान और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया है।