प्रियंका चोपड़ा के 10 साल छोटे पति का बॉलीवुड गानों पर देसी स्टाइल में डांस, VIDEO

बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन में पति निक जोनस के साथ अमेरीका में टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो पुराने वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ऐसे में प्रियंका के 10 साल छोटे पति निक के बॉलीवुड गानों पर कुछ डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

/ Updated: May 31 2020, 03:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लॉकडाउन में पति निक जोनस के साथ अमेरीका में टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वो पुराने वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। ऐसे में प्रियंका के 10 साल छोटे पति निक के बॉलीवुड गानों पर कुछ डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि जैसे प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल हैं वैसे ही निक जोनस का हिंदी गानों पर डांस करने का भी अंदाज कुछ देसी ही है। निक ने अजय देवगन के 'हौली हौली' से लेकर वरुण धवन के 'फर्स्ट क्लास' तक खूब धमाल मचाया। 'हौली हौली' मे उनके साथ वाइफ प्रियंका चोपड़ा भी थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल, निक के ये डांस वीडियोज उनकी मेहंदी से संगीत सेरेमनी तक के हैं, जिस दौरान वो खुशी से झूम रहे थे। दोनों ही स्टार्स ने अपनी शादी के वक्त को काफी एन्जॉय किया था। इनकी शादी 11 और 12 दिसंबर, 2018 को हुई थी। इस कपल ने हिंदू रिति-रिवाज से जोधपुर में शादी की थी।