Rajkumar rao और Patralekha Wedding Album: चंड़ीगढ़ में शादी फिर रिसेप्शन, सिंदूर से फेरों तक पूरा एल्बम

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) से शादी रचा ली है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थिति एक महल में सात फेरे लिए।  पत्रलेखा ने शादी के लिए सब्यसाची का डिजाइन की हुई लाल रंग की साड़ी पहनी थी। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (RajKummar Rao) ने 15 नवंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekhaa) से शादी रचा ली है। उन्होंने चंडीगढ़ स्थिति एक महल में सात फेरे लिए। पत्रलेखा ने शादी के लिए सब्यसाची का डिजाइन की हुई लाल रंग की साड़ी पहनी थी। जिसके ऊपर एक खास मैसेज वाली चुनरी कैरी की थी। इस चुनरी पर बंगाली भाषा में राजकुमार राव के लिए खास मैसेज लिखा हुआ था। जिसका मतलब है 'प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं' वहीं एक्टर राजकुमार ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी और इसपर उन्होंने लाल रंग का सेहरा चुना। दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में बेहद शानदार लग रहे थे। दोनों की शादी के फोटो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। सिंदूर से लेकर फेरे तक दोनों की शादी की रस्में के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

Related Video