Punjab Election: अमृतसर में कांग्रेस पर गरजे राजनाथ सिंह, मंच से सुनाई खरी खरी, देखें Video

वीडियो डेस्क। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने दरबार साहिब व दुर्ग्याणा मंदिर में माथी टेका। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि , यह पार्टी  देश को बांट कर सत्ता हासिल करना चाह रही है। यह समाज को तोड़ने वाले हैं।  

Share this Video

वीडियो डेस्क। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अमृतसर पहुंचे जहां उन्होंने दरबार साहिब व दुर्ग्याणा मंदिर में माथी टेका। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि , यह पार्टी देश को बांट कर सत्ता हासिल करना चाह रही है। यह समाज को तोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कहती है कि हमारी सरकार बनेगी तो हम नशा खत्म करेंगे। दिल्ली में इन्होंने गली गली में ठेके खोल दिए हैं। यह लोग सत्ता के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं। इसलिए पंजाब के लोगों का इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के हर मतदाता को सोच समझ कर मतदान करना है। क्योंकि यह वक्त है, सोचने का कि हमें कैसे पंजाब चाहिए। उन्होंने कहा, मैं, याद करवाना चाहता हूं, राजीव गांधी ने कहा था , हम कैसे भ्रष्टाचार रोकें? उपर से हम 100 पैसे भेजते हैं और 15 पैसा ही लोगों तक पहुंचता है। आज नरेंद्र मोदी ने ऐसा काम किया है कि 100 पैसा लोगों की जेब में पहुंच रहा है। यह कांग्रेस का भ्रष्टाचार है। इसे कांग्रेस कम तक नहीं कर पाए। 

Related Video