प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', महिलाओं में दिखा उत्साह

बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। उन्होने कहा कि ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं। महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। 

Share this Video

लखनऊ: बुधवार को कांग्रेस (congress) महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi vadra) ने यूपी के प्रदेश कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अपना पहला घोषणापत्र जारी किया। प्रियंका गांधी ने बताया कि यह है कि यह घोषणा पत्र प्रदेश की महिलाओं के लिए होगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाएं अब अन्याय सहने को तैयार नहीं हैं। इसलिए हमने महिला घोषणापत्र बनाया है। आइए, हम आपको बताते है कि प्रियंका गांधी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिलाओं से कौन कौन से वादे किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छह हिस्सों में बटा महिलाओं का घोषणापत्र 


प्रेसवार्ता के दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं का घोषणापत्र छह हिस्सों में बटा हुआ है। उन्होने कहा कि वह छह हिस्से स्वाभिमान, स्वावलंबन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत हैं। उन्होने कहा कि भारतीय संसद और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज 15 फीसदी है। कांग्रेस ने इस निराशाजनक तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया है। हम 40 फीसदी टिकट ​महिलाओं को देंगे। ये घोषणापत्र प्रदेश की महिलाओं की आशाओं-आकांक्षाओं की सामूहिक अभिव्यक्ति है जो वर्तमान सरकार में अभूतपूर्व हिंसा, शोषण व सरकार की महिला विरोधी विचारधारा का सामना कर रही हैं।


कांग्रेस के 'महिला घोषणा पत्र' की खास बातें


1- 20 लाख नौकरियों में 40 % महिलाओं के लिए होंगी
2- 50 % महिलाओं को रोजगार देने वाले को उद्यम कर में छूट मिलेगी
3-MGNREGA में 40% महिलाओं को सुनिश्चित कार्य
4- कोटे /राशन दुकानों में महिलाओं को 40 % आरक्षण
5- राज्य भर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय
6- पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिला भर्ती होंगी
7- इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी का वादा
8- बुजुर्ग/विधवा महिलाओं को 1000 रुपये
9- गांवों में महिला चौपाल का निर्माण होगा
10- बेटी के लिए FD बनवाई जाएगी

यूपी चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका ने जारी किया 'महिला घोषणा पत्र', जानें सबकुछ

Related Video