पहाड़ों के बीच ट्रैफिक जाम में फंसे हजारों लोग, क्या आप जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक पहाड़ी हाइवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। ये वीडियो हिमाचल तो कई जगह महाराष्ट्र का बताकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक पहाड़ी हाइवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। ये वीडियो हिमाचल तो कई जगह महाराष्ट्र का बताकर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि बारिश की वजह से महाराष्ट्र और हिमाचल के हालत बेहद खराब हो गए हैं। इस वीडियो को भारी भूस्खलन से जोड़ा जा रहा है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा "भारी भूस्खलन के बाद हिमाचल से लौट रहे पर्यटक'। लेकिन आपको बता दें कि वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। ये वीडियो हिमाचल और महाराष्ट्र का क्या ये भारत का ही वीडियो नहीं है। ये वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा का है। जहां ईद की छुट्टी पर लोग नारन और काघान घाटी घूमने निकले और भारी भीड़ होने की वजह से ट्रैफिक में फंस गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video