हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा की इस एक्ट्रेस प्रत्याशी का धांसू स्टाइल में वीडियो वायरल

यह किसी फिल्म की शूटिंग का द़ृश्य नहीं है। ये हैं हरियाणा के हिसार जिले की आदमपुर सीट से भाजपा की उम्मीदवार सोनाली फोगाट। इनके पूर्व TIK TOK वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह हैं।

Share this Video

हिसार. यह हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहीं सोनाली फोगाट। ये आदमपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। सोनाली एक एक्ट्रेस भी रही हैं। इन्होंने कई सीरियलों में काम किया है। ये अकसर अपने डांस के TIK TOK वीडियो बनाती रही हैं। अब इनके यही पुराने वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चुनाव के ठीक पहले इनके वीडियो को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ा है। टिक टॉक पर इनके 1 लाख 18 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उल्लेखनीय हैकि हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा। परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे।

Related Video