मंत्री को देखते ही भड़क उठी लड़की, दे मारे थप्पड़

झारखंड के खूंटी जिले में भाजपा नेता और उसके परिवार की हत्या के बाद सांत्वना देने पहुंचे मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा को करना पड़ा विरोध का सामना। मृतक की बेटी ने गुस्से में कर दिया हमला। बोली-मेरे परिवार की हत्या के लिए आप(सरकार) जिम्मेदार।

/ Updated: Jul 24 2019, 04:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email
खूंटी, झारखंड. यहां एक BJP लीडर और उसके परिवार की हत्या के बाद हॉस्पिटल में घायलों से मिलने पहुंचे मंत्री को खासी नाराजगी का सामना करना पड़ा। मृतक की बेटी ने गुस्से में मंत्री पर हाथ चला दिए। वो लगातार उंगुली दिखाकर सरकार को कोसती रही। उल्लेखनीय है कि मागो मुंडा उसकी पत्नी और बेटे की 22 जुलाई की रात पांच लोगों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। हमले में मुंडा के भतीजे रमाय और उसकी पत्नी गौरी देवी को गोली लगी थी। उनका रिम्स में इलाज चल रहा है।
 
मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा परिवार को सांत्वना देने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसी दौरान मागो की लड़की पर्मिला ने गुस्से में मंत्री पर चांटे बरसा दिए। उसने मंत्री के पेट में भी हाथ मारे। लड़की ने मंत्री को गुस्से में वहां से जाने के लिए बोला। उसका आरोप था कि उनके(सरकार) कारण ही ये हत्याएं हुईं। हालांकि बाकी परिजनों ने पर्मिला को संभाला और उसे मुंह पर हाथ रखकर अनाप-शनाप बोलने से रोका। इसके बाद भी पर्मिला उंगुली दिखाकर मंत्री को भला-बुरा बोलती रही। मंत्री नीलकंठ ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि मागो उनके परिवार के सदस्य की तरह थे।

यह है मामला...
मागो मुरहू के सुदूर हेठगोवा गांव में रहते थे। वे भाजपा के एसटी मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। उनकी एक बेटी राधा गांव की मुखिया है। 22 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे मागो परिवार के साथ आंगन में बैठे हुए थे। तभी वर्दी पहने कुछ लोग अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। डरके मारे आस-पड़ोसी अपने-अपने घरों में दुबक गए। पुलिस अभी तक हमलावरों का सुराग नहीं लगा पाई है। घटना के पीछे किसका हाथ है, यह भी पता नहीं चल सका है।