मंत्रीजी के भाषण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, लाल दुपट्टे वाली लड़कियों को चुन-चुनकर काटा-देखें VIDEO

मध्य प्रदेश के भिंड में प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जब मंत्रीजी भाषण दे रहे थे, तभी किसी शरारती तत्व ने छत्ते में पत्थर दे मारा। इससे मधुमक्खियां भड़क उठीं।
 

/ Updated: Nov 02 2019, 12:56 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भिंड. यहां मप्र के स्थापना दिवस समारोह के दौरान शुक्रवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 20 से ज्यादा छात्राओं को काट लिया। हमला उस वक्त हुआ, जब मंत्री गोविंद सिंह भाषण दे रहे थे। मंत्रीजी माइक पकड़े खड़े रहे और भाषण देते रहे, लेकिन मैदान में भगदड़ मची गई। बताते हैं कि किसी शरारती तत्व ने छत्ते में पत्थर मारा था। मधुमक्खियों के काटने से छात्राएं रो पड़ीं। 12 छात्राओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जाना पड़ा। कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में चल रहा था। सामान्य प्रशासन मंत्री के अलावा मंच पर विधायक संजीव सिंह, कलेक्टर छोटे सिंह और एसपी रूडोल्फ अल्वारेस मौजूद थे। मंच के सामने मैदान में  सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। जिन लड़कियों ने लाल चुनरी पहनी हुई थी, मधुमक्खियां उन्हें देखकर ज्यादा आक्रामक हुईं।