भोपाल सांसद को लेकर कांग्रेस विधायक का विवादित बयान-कहा जिंदा जला दूंगा

संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विपक्ष लगातार प्रज्ञा के बहाने भाजपा पर निशाना साध रहा है। साथ ही विपक्ष की मांग है कि प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता रद्द हो। लेकिन इसी बीच कांग्रेस विधायक ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर विवादास्पत बयान दिया है।

/ Updated: Nov 29 2019, 05:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। विपक्ष लगातार प्रज्ञा के बहाने भाजपा पर निशाना साध रहा है। साथ ही विपक्ष की मांग है कि प्रज्ञा ठाकुर की सदस्यता रद्द हो। लेकिन इसी बीच कांग्रेस विधायक ने भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर विवादास्पत बयान दिया है।दरअसल, मध्यप्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को धमकी दी। दांगी ने कहा, 'प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो उसका पुतला नहीं बल्कि उसे पूरा जला भी देंगे।''