कांग्रेस MLA के पति को आया SDM पर गुस्सा, छीना मोबाइल...देखें इसके बाद क्या हुआ...

यह वीडियो मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की दबंगई दिखाने के लिए काफी है। वीडियो दतिया जिले का है। यहां गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने पहुंचे कांग्रेस MLA के पति और उनके साथियों ने SDM को उनके चैंबर में घुसकर धमका दिया। SDM का मोबाइल छीन लिया और पीटने को लपके।

/ Updated: Nov 07 2019, 02:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल(मप्र). यह वीडियो दतिया के SDM जेपी गुप्ता के चैंबर का है। कांग्रेस MLA के पति अपने किसी समर्थक की गिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने SDM के पास पहुंचे थे। संतराम सिरौनिया की पत्नी रक्षा भांडेर से MLA हैं। बातचीत के दौरान सिरौनिया और उनके समर्थक उग्र दिखे। एक कार्यकर्ता मोबाइल से वीडियो बना रहा था। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए  SDM भी अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देखकर सिरौनिया भड़क उठे और SDM के हाथ से मोबाइल छीन लिया। सिरौनिया के साथ कांग्रेस नेता अजय शुक्ला, जीतू दांगी सहित 7-8 अन्य लोग भी थे। मोबाइल छीने जाने से  SDM ने जब नाराजगी जताई, तो कार्यकर्ता उन्हें मारने को लपके। सिरौनिया ने  SDM पर 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाया है। वहीं  SDM ने कहा कि सिरौनिया उनका मोबाइल कलेक्टर के कैबिन में छोड़कर चले गए थे। जाते-जाते वे लोग गिट्टी से भरी ट्रैक्टर- ट्रॉली भी अपने साथ ले गए।  SDM ने कहा कि ड्राइवर के पास एक घनमीटर की रॉयल्टी थी, लेकिन ट्रॉली में 4 घनमीटर गिट्टी भरी थी। इसमें मामले में प्रशासन FIR दर्ज कराएगा।