कलेक्टर ने बेटी की तरह अपनों हाथों से खाना खिलाया, तो भावुक हो गए घर से ठुकराए बुजुर्ग

यह हैं मध्य प्रदेश के अशोकनगर की कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा। एक कुशल प्रशासक के साथ ही डॉ. शर्मा जनमानस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। इसकी वजह उनका मानवसेवा है।
 

Share this Video

अशोकनगर, मध्य प्रदेश. अपनों से ठुकराए बुजुर्गों को जब यहां की कलेक्टर ने बेटी की तरह प्यार दिया, तो वे भावुक हो उठे। मौका था नये साल से पहले बुजुर्गों की पार्टी का। दाल-बाफले, लड्डू-टिक्कड़ की यह स्वादिष्ट पार्टी कलेक्टर ने बुधवार को अपने निवास पर दी थी। इसमें वृद्धाश्रम में रहने वाले 27 बुजुर्गों को बुलाया गया था। इस दौरान कलेक्टर डॉ. मंजू शर्मा ने खुद अपने हाथों से बुजुर्गों को खाना परोसा। इसके बाद उन्होंने बुजुर्गों का सम्मान भी किया। ऐसा मान-सम्मान पाकर बुजुर्ग भावुक हो उठे। कलेक्टर के साथ विधायक जजपाल सिंह, एएसपी सुनील शिवहरे, एसडीएम सुरेश जादव, देवेन्द्र प्रताप सिंह और तहसीलदार इसरार खान ने भी बुजुर्गों को खाना परोसा। कलेक्टर ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखकर उन्हें बड़ा सुकून मिला।

Related Video