जमीन पर लेटे थे युवक, ऊपर से रौंदते हुए निकल गईं सैकड़ों गायें-हर कोई बनाता रहा VIDEO

यह शॉकिंग वीडियो मध्य प्रदेश के उज्जैन से 75 किमी दूर बडनगर तहसील के भिडावद गांव का है। यहां दिवाली के दूसरे दिन यानी गोवर्धन पूजा पर लोग परंपरा के लिए खतरों से खेलते हैं।

/ Updated: Oct 28 2019, 12:54 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उज्जैन. यह वीडियो देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है। अगर पास से भी कोई जानवर दौड़कर गुजर जाए, तो हम घबरा जाते हैं। लेकिन यहां तो लोग अपने ऊपर से गायों को दौड़ाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बडनगर तहसील के गांव भिडावद में यह यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। लोग रास्ते में लेट जाते हैं और फिर उनके ऊपर से गायें दौड़ाई जाती हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। परंपरा के पीछे माना जाता है कि गायों में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। जब गायें ऊपर गुजरती हैं, तो सभी देवी-देवताओं का आशीर्वादी मिल जाता है। इस परंपरा के अनुसार लोग पांच दिन तक उपवास करते हैं। फिर दिवाली के एक दिन पहले से मंदिर में रात गुजारते हैं। हालांकि इस खतरनाक परंपरा का निर्वहन करने पर कुछ लोग घायल भी होते हैं।

(यह इसी परंपरा से जुड़ी एक पुरानी तस्वीर है)