1926 में आई भीषण बाढ़ ने यहां बना दी एक अजगरों की रहस्यमयी दुनिया

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के एक गांव पर धीरे-धीरे अजगरों को राज कायम होता जा रहा है। यहां जमीन, चट्टान, पेड़-झाड़ियां यानी हर जगह अजगर रेंगते दिखाई देते हैं।

Share this Video

मंडला, मध्य प्रदेश. मंडला से करीब 30 किमी दूर ककैया गांव धीरे-धीरे अजगरों की नगरी में तब्दील होता जा रहा है। यहां जमीन, चट्टान, पेड़-झाड़ियां यानी हर जगह अजगर रेंगते दिखाई देते हैं। यहां करीब 7 एकड़ की जमीन 40 फीट तक खोखली हो चुकी है। यहां अजगरों ने अपना ठीया बना लिया है। बताते हैं कि 1926 में यहां भीषण बाढ़ आई थी। उसके बाद जमीन खोखली हो गई और फिर उनमें अजगरों ने अपना बिल बना लिया। यह रहस्यमयी गांव दूर-दूर तक पहचाना जाने लगा है। बड़ी संख्या में लोग यहां अजगरों की दुनिया देखने आते हैं। इस जगह को लोग अजगर दादर के नाम से पुकारने लगे हैं। यहां चूहे-गिलहरी और खरगोश भी बड़ी संख्या में हैं। अजगर इनका शिकार करके अपना पेट भरते हैं।

Related Video