दुल्हन बनकर रोड पर उतरीं RJ मलिष्का, नेताओं को लग गई मिर्ची

मुंबई की आरजे मलिष्का अपने एक नए वीडियो से फिर विवादों में हैं। इस बार भी उन्होंने मुंबई महानगरपालिका(BMC) को निशाने पर लिया है। यह और बात है कि इसे लेकर कुछ राजनीतिक दल नाराज हो गए हैं। वे उनके घर पर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

/ Updated: Sep 22 2019, 06:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. आरजे मलिष्का ने मुंबई की खराब सड़कों को लेकर मुंबई महानगरपालिका(BMC) का ध्यान खींचने एक ऐसा वीडियो बना दिया, जिससे कुछ राजनीतिक दलों को मिर्ची लग गई है। ये पार्टियां मलिष्का के खिलाफ प्रदर्शन कर सकती हैं। इसे देखकर उनके घर पर पुलिस तैनात की गई है। मलिष्का ने गड्ढों की तुलना चांद से करके करवाचौथ स्टाइल में पूजा की। मलिष्का ने पिछले दिनों यह वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें मलिष्का एक दुल्हन की तरह लाल साड़ी में सड़क पर नजर आ रही हैं। वे गढ्ढों की ठीक वैसे पूजा करती दिखीं, जैसे करवाचौथ पर चांद की जाती है। उल्लेखनीय है कि इस बारिश में मुंबई की सड़कें मानों गायब-सी हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मलिष्का ने यही मुद्दा उठाया है। मलिष्का ने यह फोटो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किए हैं। उनके इन फोटोज को जबर्दस्त लाइक मिल रहे हैं। लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि मलिष्का हमेशा कुछ नया लेकर आती हैं।