रात को घर से निकलकर जा रही थी लेडी लीडर, पुलिस ने जबरन गाड़ी में बैठाया

पेड़ों की कटाई को लेकर मुंबई में राजनीतिक जंग छिड़ी गई है। मुंबई की आरे कॉलोनी में शुक्रवार रात जैसे ही पेड़ों की कटाई शुरू हुई, लोग धारा 144 का उल्लंघन करते हुए घरों से बाहर निकल गए। पुलिस ने शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

Share this Video

मुंबई. मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर मुंबई के कुछ इलाकों में पेड़ काटे जाने की अनुमति देने का जबर्दस्त विरोध हो रहा है। शुक्रवार रात जैसे ही आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई शुरू की गई, प्रदर्शनकारी घरों से निकल और विरोध करने लगे। भाजपा के विरोधी दल ही नहीं, गठबंधन के सहयोग दल शिवसेना ने भी इस पर आपत्ति जताई है। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करके विरोध प्रदर्शन करने निकलीं शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी सहित कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। आदित्य ठाकरे ने भी ट्वीट करके नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस चोरी-छुपे पेड़ काट रही है। इस बीच प्रियंका ने ट्वीट किया कि उन्हें पुलिस ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया। उन्हें कहां ले जाया गया, नहीं बताया। उल्लेखनीय है कि बॉब्बे हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई रोकने से इनकार कर दिया था, क्योंकि मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में चल रहा है।

Related Video