TIK TOK पर फेमस होने एक महीने से ट्रेन में खतरनाक स्टंट कर रहे थे लड़के लेकिन...

मुंबई की लोकल ट्रेनों में स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे ही मामले में GRP पुलिस ने दो स्टंटबाजों को अरेस्ट किया है। ये स्टंटबाज पिछले एक महीने से स्टंट कर रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद इन पर नजर रखी जा रही थी।

/ Updated: Oct 31 2019, 05:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. लोकल ट्रेनों में खतरनाक स्टंट का एक नया वीडियो सामने आया है। ये स्टंटबाज सोशल मीडिया(TIK TOK) पर फेसम होने स्टंट करते हुए वीडियो बनाते थे। GRP पुलिस ने वडाला से दो स्टंटबाजों को अरेस्ट किया है। रेलवे की लगातार चेतावनी और धरपकड़ के बावजूद स्टंटबाज हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पकड़े गए स्टंटबाज पिछले एक महीने से वडाला स्टेशन से चलती ट्रेन में स्टंट करते आ रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद इन पर नजर रखी जा रही थी। स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। रेलवे इनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रहा है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि कोई भी स्टंट करते दिखे, तो उसके बारे में नजदीक स्टेशन पर सूचित करें।