हम ठीक से चल नहीं सकते तो क्या, हमारा वोट सरकार अच्छे से चलाएगा

बेहतर सरकार के लिए हर वोट कीमती होता है। इसलिए हर काम बाद में, पहले वोट जरूरी है। यही संदेश देने यह दिव्यांग कपल सबसे पहले वोट डालने पहुंचा।
 

Share this Video

मुंबई. एक अच्छी सरकार के चुनाव के लिए वोट डालना बेहद जरूरी है। यह दिव्यांग कपल यही संदेश देता है। सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा इलेक्शन की वोटिंग के दौरान यह सीन दिखाई दिया। यह कपल सारा काम, चाय-नाश्ता छोड़कर सबसे पहले वोट डालने पहुंचा। उसने कहा कि अगर हम अपने वोट की कीमत समझेंगे, तो ही बेहतर सरकार का गठन होगा। जो लोग अकसर देरी से उठते हैं, वे भी वोट डालने अलार्म लगाकर जल्दी उठे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन(एनडीए) और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच मुख्य मुकाबला है। भाजपा 150, जबकि शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। महाराष्ट्र में 9 करोड़ वोटर हैं।

Related Video