- 20 डिग्री में नंगे पांव भक्तों ने की केदारनाथ यात्रा, वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स बोले, चमत्कार

 उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में कड़के की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 2.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

/ Updated: Dec 28 2019, 06:36 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। उत्तर भारत समेत देश के बड़े हिस्से में कड़के की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात 2.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 120 साल में यह पहला मौका है जब दिल्ली में इतनी भीषण सर्दी पड़ी है। वहीं उत्तराखंड में केदारनाथ में लगातार दो दिन से बर्फबारी हो रही है। यहां तापमान माइनस में पहुंच चुका है। बर्फबारी के कारण वहां हो रहे काम रोक दिए गए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केदारनाथ मंदिर से गुप्त काशी जाते भक्त नंगे पांव में नजर आ रहे हैं। -20 डिग्री ठंडे तापमान में भी ये सभी नंगे पांव थे। यूजर्स ये देख चमत्कार मान रहे हैं।