VIDEO:चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कही ये बड़ी बातें

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पहुंचे। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने अपना पहला संबोधन दिया।

/ Updated: Oct 24 2019, 09:16 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

 वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पीएम मोदी दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पहुंचे। चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले ही महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने बीजेपी के प्रति जो विश्वास जताया है, जो आशीर्वाद दिए हैं। इसके लिए मै उनका अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा, "सीएम के रूप में देवेंद्रजी और मनोहर लालजी का पहला अनुभव था। दोनों पहले कभी सरकार में मंत्री नहीं रहे थे। दोनों ने सबको साथ लेकर 5 साल तक महाराष्ट्र और हरियाणा की सेवा ईमानदारी के साथ की। वहीं अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र के लोगों के लिए भाजपा-शिवसेना गठबंधन में अपना विश्वास जगाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में विश्वास जताने के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार राज्य के विकास और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को बहुत-बहुत बधाई।"