विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पहुंची 'वज्र जयंति यात्रा' अद्वितीय था ये अनुभव

भारत आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एशियानेट न्यूज नेटवर्क और एनसीसी वज्र जयंती यात्रा की शुरुआत की है। ये यात्रा गुरुवार को  विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पहुंची  

Share this Video

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एशियानेट न्यूज नेटवर्क और एनसीसी वज्र जयंती यात्रा की शुरुआत की है। इसके दूसरे ये यात्रा विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र पहुंची जहां अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की। लेकिन उससे पहले ये यात्रा तिरुवनंतपुरम के पंगोडे कैंप पहुंची। जहां यात्रा में शामिल कैडेटों ने युद्ध टैंक की सवारी की। रूस में बना यह टैंक भारतीय सेना का ताकतवर हथियार है। कैडेट्स ने अपने अनुभव भी साझा किए। कैडेट्स का कहना था कि ये उनके जीवन का सबसे अच्छा अनुभव था। इसके साथ ही कैडेटों ने 762 जिग्मा राइफलों के बारे में जानकारी ली। कई तरह के और हथियारों का भी प्रदर्शन किया गया। भारतीय सेना के हथियारों और उनकी दुनिया को समझने का अवसर वज्र जयंति यात्रा को मिला ये अपने आप में बेहद खास है। ये यात्रा दक्षिणी नौसेना कमान और भारतीय नौसेना अकादमी सहित अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

Related Video