RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती से संजय निरुपम की कांग्रेस से नाराजगी तक, देखिए 100 सेकेंड्स में देश की बड़ी खबरें

 रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों को आरबीआई से कर्ज मिलता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण से नाराज मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा।

/ Updated: Oct 04 2019, 07:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25% कटौती का ऐलान किया। रेपो रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज अब सस्ते हो जाएंगे। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के सभी 6 सदस्यों ने रेट घटाने के पक्ष में वोट दिया। 5 सदस्यों ने 0.25% कटौती का समर्थन किया। रेपो रेट वह दर है जिस पर बैंकों को आरबीआई से कर्ज मिलता है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण से नाराज मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने पार्टी आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में निरुपम ने कहा, ''सोनिया गांधी के साथ जुड़े लोग साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस को चापलूसों से सावधान रहना होगा। अगर ऐसे लोगों को महत्व देंगे तो पार्टी की स्थिति और बदतर हो जाएगी।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत लंबे समय तक हथियारों का आयातक बनकर नहीं रहेगा। हम रक्षा क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए इंडस्ट्री को उदार बनाया गया है। यदि हम आयातक ही बने रहे सुपरपॉवर बनने में मुश्किलें आएंगी।