Video: दिल्ली की ओर बढ़े किसानों का भड़का गुस्सा... फ्लाई ओवर पर किया जमकर हंगामा, नदी में फेंके बैरीकेड्स

वीडियो डेस्क। दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो का आह्वान किया है।

/ Updated: Nov 26 2020, 12:26 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दिल्ली में गुरुवार और शुक्रवार को किसानों का विशाल प्रदर्शन होने वाला है। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो का आह्वान किया है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। किसानों को रोकने के लिए हरियाणा सरकार और दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। किसानों के विरोध मार्च को रोकने के लिए गुरुवार सुबह दिल्ली की बदरपुर सीमा पर बैरिकेड और क्रेन लगाए गए। दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को भी बदरपुर सीमा पर तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, 26 और 27 नवंबर को दिल्ली में विरोध के संबंध में विभिन्न किसान संगठनों से प्राप्त सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया गया है और आयोजकों को पहले ही सूचित कर दिया गया है।