किसान आंदोलन में शामिल महिलाएं लगा रहीं पीएम मोदी पर विवादित नारे, सामने आया VIDEO

वीडियो डेस्क. दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 18वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। किसान संगठनों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आंदोलन में उतरीं महिलओं ने मोदी सरकार के खिलाफ विवादित नारे लगाए। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

/ Updated: Dec 13 2020, 07:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email


वीडियो डेस्क. दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन का आज 18वां दिन है। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। किसान संगठनों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आंदोलन में उतरीं महिलओं ने मोदी सरकार के खिलाफ विवादित नारे लगाए। इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

आंदोलन का रविवार को 18वां दिन 
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का रविवार को 18वां दिन था। किसान नेताओं ने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने ऐलान किया कि सोमवार को दिल्ली बॉर्डर पर सभी किसान नेता सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अनशन करेंगे। इसके अलावा सभी डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन से अवांछित तत्वों को दूर रखने के लिए भी निगरानी की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज गाजियाबाद बॉर्डर पर कुछ गलत एलिमेंट पोस्टर लेकर आंदोलन में शामिल हुए थे, उन्हें हम लोगों ने हटाया और आगे भी हम लोगों को ऐसे लोगों पर नजर रखनी है।

शाह और तोमर की बैठक हुई
किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर जयसिंह पुर-खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा) बॉर्डर पर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई। सुबह से ही किसान यहां इकट्ठा हो रहे थे और दिल्ली कूच की तैयारियों में जुटे थे। किसानों के ऐलान के मद्देनजर आज कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर मीटिंग की।

राजस्थान के हजारों किसान दिल्ली पहुंचेंगे
किसान नेता कमलप्रीत सिंह ने कहा कि रविवार को राजस्थान के हजारों किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान वे दिल्ली-जयपुर हाईवे को ब्लॉक करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारे आंदोलन खत्म करने के लिए कई हथकंडे अपनाए, लेकिन हमने सब फेल कर दिया।