
दिल्ली NCR में हुई जोरदार बारिश, सड़कें लबालब, पहली ही बारिश में ऐसा था नजारा, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर बारिश हुई। सोमवार को हुई तडके की बारिश से दिल्ली की सड़के लबालब हो गईं। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं तड़के हुई बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया। दिल्ली में जैसी गर्मी पड़ रही थी, उसे देखकर तो
वीडियो डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जमकर बारिश हुई। सोमवार को हुई तडके की बारिश से दिल्ली की सड़के लबालब हो गईं। चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं तड़के हुई बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया। दिल्ली में जैसी गर्मी पड़ रही थी, उसे देखकर तो लोग जल्दी से जल्दी मॉनसून बुला रहे थे। सोमवार सुबह मॉनसून के छींटें दिल्ली के ऊपर गिरने शुरू हो गए। मौसम विभाग कहता है कि इस बार दिल्ली में मॉनसून तय वक्त से दो-तीन दिन पहले आ रहा है। उसने 24-25 जून को दिल्ली में मॉनसून की धमाकेदार एंट्री होने का अंदाजा लगाया है।