टुकड़ों में बिखर गया वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21, देखें कैसे हुआ पूरा हादसा

वीडियो डेस्क। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिला मुख्यालय से  35 किलोमीटर दूर मातासर गांव अचानक की शाम 5:00 बजे के आसपास वायु सेना का मिग क्रेश हो गया है! जानकारी के अनुसार पायलट ने पैराशूट से सुरक्षित छलांग अपनी जान बचाई वही पायलट का एक पांव फेक्चर हो गया है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मातासर गांव अचानक की शाम 5:00 बजे के आसपास वायु सेना का मिग क्रेश हो गया है! जानकारी के अनुसार पायलट ने पैराशूट से सुरक्षित छलांग अपनी जान बचाई वही पायलट का एक पांव फेक्चर हो गया है। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही बाड़मेर जिला कलेक्टर लोकबंधु व जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार उत्तरलाई एयरबेस से भारतीय वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग में अपनी नियमित उड़ान पर था इस दौरान अचानक ही विमान के अंदर तकनीकी समस्या आने के चलते विमान क्रैश हो गया इसके बाद पायलट ने पैराशूट से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई विमान पास की एक रहवासी ढाणी पर जा गिरा इसके बाद ढाणी में आग लग गई।जिससे ढाणी जल कर राख हो गई। लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त रहवासी ढाणी में कोई भी मौजूद नहीं था अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी विमान क्रेश में विमान का मलबा करीब 2 किलोमीटर इलाके में फैल गया वही वायु सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे मलबे को कब्जे में ले लिया है वही स्थानीय प्रशासन को वायु सेना की टीम ने पायलट का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल भिजवाया गया है। बाड़मेर जिला कलेक्टर लोकबंधु ने बताया है स्क्वायर लीडर से जानकारी मिली कि मिग क्रैश हो गया है जो लोकेड नही हो पा रहा है जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने पता लगाकर मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची है वही वायुसेना अधिकारी भी मौके पर पहुंच पूरे इलाके को सीज कर अपने कब्जे में लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वह दूर दूर से वाहनों में सवार होकर लोग घटनास्थल पहुंचने लगे हैं जिनके पुलिस फोर्स के जवानों ने भीड़ को मौके से हटाया एयरपोर्ट की जांच विमान के ब्लैक बॉक्स को कब्जे में लेकर पूरे हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video